Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home पुलिस प्रशासन

प्रेमी बना हैवान: कर दी प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या! पहले गला दबाया फिर चाकू से किए वार

News Desk by News Desk
February 10, 2023
in पुलिस प्रशासन, अपराध, उत्तराखण्ड, कानून, बागेश्वर, स्वास्थ्य
प्रेमी बना हैवान: कर दी प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या! पहले गला दबाया फिर चाकू से किए वार
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने गरुड़ तहसील के बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो में हुए दोहरे हत्याकांड का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के प्रेमी ने ही उसकी और मृतका के मासूम बेटे की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि बीते 6 फरवरी को बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो गांव के हैगाड़ गधेरे में महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ था। दोनों शवों पर धारदार हथियार के निशान थे। घटना को मुन्ना महतो निवासी सकरौल, चंपारण (बिहार) ने अंजाम दिया था। वह घटना के पहले दिन यानि पांच फरवरी को मृतका और उसके बेटे को दिल्ली से पिंगलो लेकर आया था। वह देर शाम को टैक्सी से पिंगलो पहुंचा था। रात में उसने पहले प्रेमिका कुमकुम देवी (35) पत्नी राजू निवासी बेतिया(बिहार) को गला दबाकर मार डाला। उसके बाद मृतका के बेटे उत्तम (08) पुत्र राजू को भी मौत के घाट उतार दिया। दोनों की मौत के बाद आरोपी ने चाकू से उनके चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की। घटना की रातभर आरोपी पिंगलों में ही झाड़ियों में छिपा रहा। अगले दिन तड़के फरार हो गया। बताया कि प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी बीते दिसंबर माह में पिंगलो में करीब बीस दिन तक कारपेंटर का काम कर चुका था। इसलिए उसने पिंगलो को वारदात को अंजाम देने के लिए चुना। उन्होंने बताया कि वारदात में आरोपी का नाम सामने आने के बाद उसे दिल्ली से हिरासत में लिया गया था। उसने अपराध कबूल कर लिया है। मृतकों के शवों के फोटोग्राफ से परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है। तमाम सबूत मिलने के बाद शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी की गई। बताया कि हत्या में प्रयुक्त रस्सी आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई। चाकू छह फरवरी को ही बरामद हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

ShareSendTweet
Previous Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने रोपा पौधा

Next Post

खुलासा: 31 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In