Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home प्रशासन

चार दिवसीय पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा से लौटे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, रूट मरम्मत के लिए लोनिव को दिए 26 लाख

News Desk by News Desk
October 19, 2022
in प्रशासन, उत्तराखण्ड, बागेश्वर
चार दिवसीय पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा से लौटे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, रूट मरम्मत के लिए लोनिव को दिए 26 लाख
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

19/10/2022, बागेश्वर : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत (IAS Deepak Rawat) चार दिवसीय पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा (pindari glacier adventurous journey) से लौट आए हैं। वह यहां से नैनीताल रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने पिंडारी ग्लेशियर जाने वाले ट्रैक रूट और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पिंडारी, पनवाली द्वार, छांगुच, बलजुरी, नंदाकोट, नंदखाट, ट्रेलपास आदि की जानकारी भी जुटाई। कहा कि साहसिक पर्यटन की अभाव संभावनाएं हैं। सरकार की मंशा भी प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

ट्रेकिंग अभियान के लिए समय से पूरी करें व्यवस्था
आयुक्त कुमाऊं रावत ने कहा कि पिंडारी ग्लेशियर (pindari glacier) को शासन ने ट्रेक आफ द ईयर (trek of the year 2022) घोषित किया है। शीघ्र ही पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग अभियान प्रारंभ किया जाना है। व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। जिला योजना से कार्यदायी संस्था लोनिवि को 26 लाख की धनराशि रूट मरम्मत को अवमुक्त की गई है। समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देना है।

द्वाली चट्टान के संकरे क्षेत्र का चौड़ीकरण करेगा लोनिवि
कमिश्नर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं। लोनिवि कपकोट को पर्यटकों के सुरक्षित यात्रा के लिए द्वाली चट्टान के संकरे क्षेत्र पर ध्यान देगा। इसके लिए कमिश्नर ने चौड़ीकरण कर सुगम मार्ग बनाने के निर्देश दिए। केएमवीएन पर्यटन आवास घरों की मरम्मत, किचन का जीर्णोद्धार, शौचालय, पानी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

बेंचेज और कैफेटेरिया अन्य संस्था को दें
आयुक्त कुमाऊं ने कहा कि एडीबी ने बेंचेज, कैफटेरिया, यात्र सैड आदि बनाए हैं। ये सभी वन पंचायत या किसी अन्य संस्था को हस्तांरित किए जाएंगे। कमिश्नर ने जिलाधिकारी को इसके लिए निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त सुंदरढूंगा, कफनी ग्लेशियर रूट की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाएंगे।

Zero point , Pindari glacier … pic.twitter.com/MGikixTHQl

— Deepak Rawat IAS (@ias_rawat) October 18, 2022

देशी-विदेशी पर्यटकों से लिए सुझाव
आयुक्त कुमाऊं ने स्थानीय लोगों के अलावा देशी-विदेशी साहसिक पर्यटकों से बात की। बेहतर ट्रेकिंग के सुझाव लिए। लोगों ने पिंडारी ग्लेशियर के लिए नए ट्रैक रूट विकसित करने की मांग की। एमडी केएमवीएन मैनेजर एडवेंचर को रूट रेकी करेंगे। प्लास्टिक आदि के ग्लेशियर ले जाने में रोक लगाने के निर्देश दिए। ग्लेशियर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने को कहा।

दल में शामिल
आयुक्त कुमाऊं की साहसिक यात्रा में एमडी केएमवीएन विनीत तोमर, उपजिलाधिकारी कपकोट पारितोष वर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ती आर्या, चिकित्सक डा. डीपी शुक्ला, मैनेजर एडवेंचर केएमवीएन रमेश सिंह कपकोटी, अपर अभियंता लोनिवि जीएस मेहरा आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड प्रवास पर आए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कहा महाराष्ट्र की अच्छाईयों को प्रदेश में लाने की कोशिश 

Next Post

पाकिस्तान से भिड़ने मेलबर्न पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, 23 को होगा मुकाबला

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In