Sunday, June 4, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home वायरल

एक बार फिर सामने आई सरकारी विभाग की लापरवाही, राशन कार्ड पर गलत लिखा सरनेम तो व्यक्ति ने किया हैरतंगेज विरोध प्रदर्शन, वीडियो वायरल

News Desk by News Desk
November 20, 2022
in वायरल, प्रशासन, राजनीति
एक बार फिर सामने आई सरकारी विभाग की लापरवाही, राशन कार्ड पर गलत लिखा सरनेम तो व्यक्ति ने किया हैरतंगेज विरोध प्रदर्शन, वीडियो वायरल
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

पश्चिम बंगाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सरकारी अफसरों की लापरवाही का विरोध कुछ ऐसे जताया कि जिसने भी उसे सुना और देखा वो हैरान हो गया। दरअसल यहां एक शख्स के राशन कार्ड में उसके सरनेम दत्ता की जगह कुत्ता लिख दिया गया। इसकी जानकारी के बाद राशनकार्ड धारी शख्स अधिकारी के पास पहुंचा और भौंक-भौंककर कर अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति ने पश्चिम बंगाल में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने कुत्ते की तरह ‘भौंक’ कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उसने कहा कि मेरे सरनेम दत्ता की जगह राशन कार्ड में कुत्ता लिखा गया था।

#WATCH पश्चिम बंगाल: बांकुड़ा में राशन कार्ड में उपनाम के गलत लिखे जाने पर एक व्यक्ति ने सरकारी अधिकारी के सामने 'भौंक' कर विरोध किया गया। प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ। (19.11) pic.twitter.com/yqKC58NwPg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022

जानकारी के मुताबिक, अधिकारी जैसे ही अपने गाड़ी से सरकारी दफ्तर पहुंचते हैं, नाराज शख्स कुत्ते की तरह भौंकता और कांपता हुआ कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने एक कागज दिखाता है। अधिकारी शुरू में पीड़ित शख्स के विचित्र आचरण से चकित हो जाते हैं, लेकिन बाद में मामले की जानकारी लेकर उसके आवेदन को स्वीकार कर लेते हैं। पीड़ित के आवेदन को ध्यान से पढ़ने के बाद अधिकारी आवेदन को अपनी कार के पास खड़े एक व्यक्ति को सौंप देते हैं और उसे गलती सुधारने के निर्देश देते हैं। उधर, पीड़ित शख्स ने बताया कि उसने सुधार के लिए दो बार आवेदन किया लेकिन उसकी अपील अनसुनी कर दी गई। इसके बाद उसे अपने आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए एक कुत्ते की नकल के मजबूर होना पड़ा।

पीड़ित श्रीकांत दत्ता ने बताया कि मैं BDO के सामने कुत्ते की तरह बर्ताव करने लगा। उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। हम जैसे आम लोग कितनी बार काम छोड़कर सुधार के लिए आवेदन करने जाएंगे? राशन कार्ड में मेरे उपनाम को लगातार 3 बार गलत लिखा गया। पहले दो बार श्रीकांत मंडल और श्रीकांती लिखा गया था जबकि इस बार मेरा नाम श्रीकांत दत्ता है उसे श्रीकांत कुत्ता लिखा गया। मैं फिर से आवेदन के लिए गया था जहां मैंने ज्वाइंट BDO को देखकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड: धामी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 1064, अधिकारी/कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर कर सकते हैं शिकायत दर्ज

उत्तराखंड मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने मालरोड के पुननिर्माण का किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

धामी कैबिनेट की बैठक का बड़ा फैसला, उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी

ShareSendTweet
Previous Post

विराट ने सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट की फोटो, धूप सेंकते हुए आ रहे नजर

Next Post

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की हुई प्रांतीय बैठक, प्रदेश सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप

Recent Posts

  • उत्तराखंड: धामी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 1064, अधिकारी/कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर कर सकते हैं शिकायत दर्ज
  • उत्तराखंड मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने मालरोड के पुननिर्माण का किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
  • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो की मौत
  • धामी कैबिनेट की बैठक का बड़ा फैसला, उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी
  • बागेश्वर: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का किया गया आयोजन, एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट ने निष्पक्षता को पत्रकारिता की धुरी बताया

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In