25/10/2022, बागेश्वर: वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बिना सीमा पर देश की रक्षा करते हैं। इन वीर सपूतों की बदौलत खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। बेखौफ होकर त्योहार उत्सव भी मना पाते हैं। इस बीच बागेश्वर के लिए एक दुखद खबर है। भारतीय सेना में तैनात जिले के जवान की मौत हो गई।
एएससी बंगलुरु में तैनात बनलेख के सनी गांव निवासी सूबेदार खुशाल सिंह कोरंगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सिंह के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से उनके गांव लाया गया। परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद शवयात्रा शुरू हुई। सरयू संगम पर गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। सिंगनल कोर की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी।