13/10/2022, बागेश्वर। बारिश के बाद जिले में लोगो ने राहत की सांस ली है जिससे जिले की सभी बंद सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। अतिवृष्टि से चार आवासी मकान तीक्ष्ण तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि तीन लोगों के आंगन की सुरक्षा दीवार टूट गई है। प्रशासन ने पीड़ितों को अहैतुक राशि बांट दी है।
अतिवृष्टि से बोहला निवासी हरी राम पुत्र धनी राम, खोलागांव के राजेंद्र राम पुत्र हर राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। प्रभावितों ने भागकर जान बचाई। उनका घरेलू सामान मलबे में दब गया है। इसके अलावा अन्य नुकसान नहीं हुआ है। जबकि बिजोरीझाल के मोहन सिंह पुत्र लछम सिंह ओर ढूंगा गांव के चंदन सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह का आवासीय मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावितों ने अन्यत्र शरण ली है। इधर, सेल्टा गांव के तारा राम पुत्र लालू राम, ढूंगा गांव के खुशाल सिंह पुत्र जैत सिंह, मेहनरबूंगा के पूरन कुमार पुत्र नारायण राम, सिमतोली गांव के पुष्कर सिंह पुत्र मंगल सिंह के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रभावितों को अहैतुक सहायता प्रदान की जा रही है।