बागेश्वर। इस बार की गर्मी घाटी वाले इलाकों में शुमार बागेश्वर के लोगों की परीक्षा ले रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर टिका रहा। बागेश्वर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्यिस था। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पहुंच गया। बागेश्वर के साथ ही कपकोट के घाटी वाले इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, पंखे का सहारा ले रहे हैं। नदियों में स्नान, तैराकी कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी के कारण घाटी वाले इलाकों में दोपहर में घरों से काफी कम लोग बाहर निकल रहे हैं। सुबह-शाम ही बाजारों, कस्बों में लोग दिखाई दे रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।
Tushar Kandpal
संपादक