Wednesday, October 4, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home बागेश्वर

बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए इस शख्स ने स्कूल को दान किये ढाई लाख रुपये की रकम

News Desk by News Desk
January 1, 2023
in बागेश्वर, शिक्षा
बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए इस शख्स ने स्कूल को दान किये ढाई लाख रुपये की रकम
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

बागेश्वर। अपने बच्चों की सुविधाओं के लिए तो हर शख्स प्रयास करता है लेकिन जब गैरों के बच्चों के लिए कोई हदों को पार करके कुछ कर दे तो उसे ईश्वर तुल्य तो कहा ही जा सकता है। दर्जा दो तक पढ़े करुली के ईश्वरी लाल साह ने स्कूल के बच्चों के कल को बेहतर बनाने के लिए अपना खेत बेचा और उससे मिली ढाई लाख रुपये की रकम स्कूल को दान कर दी।

ईश्वरी लाल साह बकरी चराते हैं, पेट की मजबूरी है तो मजदूरी भी करते हैं। बकरी चराते हुए वह अक्सर जूनियर हाईस्कूल करुली की तरफ भी चले जाते हैं। यहां उन्होंने देखा कि बच्चे उबड़-खाबड़ जगह पर खेल रहे हैं। स्कूल में चहारदीवारी नहीं है तो कभी-कभार जानवर स्कूल की सीमा में गंदगी कर देते हैं। मन में सोचा कि स्कूल का भला कैसे हो। फिर उन्होंने तय किया कि वह विद्यालय के खेल मैदान के लिए अपना खेत बेेचेंगे।

ईश्वरी लाल की बिटिया इसी स्कूल की सातवीं की छात्रा है। ईश्वरी कहते हैं कि बच्चों को खेलते देखकर उन्हें बचपन के दिन याद आने लगते हैं। स्कूल के दिनों में उन्हें दुनिया का कुछ अता-पता नहीं था लेकिन आजकल बच्चे सब जानते हैं। ऐसे में उन्हें सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। अपने दान को वह बहुत छोटा मानते हुए कहते हैं कि उनसे जितना बन पड़ा उन्होंने उतना किया। उनकी ओर से दान की गई राशि से अब स्कूल में मैदान और चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।

– विद्यार्थियों के सुलेखन के दम पर प्रदेश में स्कूल पहले से ही चर्चा में है। अब 58 वर्षीय ईश्वरी लाल साह की यह मदद शायद इस स्कूल को एक दानवीर की नजीर के रूप में देखे। स्कूल में चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी ईश्वरी लाल साह को ही दी है, ताकि राशि का सदुपयोग हो सके।
नरेंद्र गिरी गोस्वामी, प्रधानाध्यापक

ईश्वरी लाल साह ने सराहनीय कार्य किया है। इससे पहले एक पुरातन छात्र ने भी अमस्यारी विद्यालय के विकास कार्य के लिए मदद की थी। उम्मीद है भविष्य में अन्य लोग भी ऐसे ही नेक कार्य के लिए आगे आएंगे। – जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर।

यह भी पढ़ें 👉

दो अक्तूबर को गैरसैंण में धरना देगा साझा मंच

बागेश्वर: सड़क हादसे मामले में बीमा कंपनी को 82 लाख भुगतान करने के आदेश

बागेश्वर में ही होगा डेंगू का एलाइजा टेस्ट

ShareSendTweet
Previous Post

हल्द्वानी जेल में खराब हुई पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद की तबियत! भेजा गया एम्स ऋषिकेश

Next Post

बड़ी खबरः कंझावला हिट एंड रन केस! एक्सीडेंट की पीड़िता से नहीं हुआ था रेप, सहेली ने कार सवारों को बताया जिम्मेदार

Recent Posts

  • ये कैसी जनहित याचिका! 700 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा
  • पार्किंग कब बनेगी सरकार, तीन साल से बजट की दरकार
  • दो अक्तूबर को गैरसैंण में धरना देगा साझा मंच
  • बागेश्वर: सड़क हादसे मामले में बीमा कंपनी को 82 लाख भुगतान करने के आदेश
  • बागेश्वर में ही होगा डेंगू का एलाइजा टेस्ट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In