Tuesday, October 3, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home बागेश्वर

नए वर्ष के स्वागत के लिए लगने लगा है पर्यटकों का जमावड़ा, देशी ही नही विदेशी भी पहुंच रहे मिनी स्विट्जरलैंड कोसानी

News Desk by News Desk
December 22, 2022
in बागेश्वर, उत्तराखण्ड, पर्यटन
नए वर्ष के स्वागत के लिए लगने लगा है पर्यटकों का जमावड़ा, देशी ही नही विदेशी भी पहुंच रहे मिनी स्विट्जरलैंड कोसानी
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

पुराने वर्ष को विदाई और नए वर्ष के स्वागत के लिए कौसानी में देसी-विदेशी पर्यटकों का जमवाड़ा लगने लगा है। होटल, रेस्टोरेंट आदि में लगभग 30 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई है। 25 से 31 दिसंबर को यहां जश्न का जैसा माहौल रहेगा।

Reaching Out to Himalayas: A Photo Tour of Kausani! - Nativeplanet

जनवरी का पूरा महीना रहेगी पर्यटकों की चहल-कदमी
पर्यटक यहां से हिमालय की लंबी श्रृखंला का दीदार करेंगे। जनवरी का पूरा महीना पर्यटकों की यहां चहल-कदमी रहेगी। जिसके लिए होटल, रेस्टोरेंट, शाल फैक्ट्री आदि व्यापारियों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मिनी स्विट्जरलैंड कौसानी में पिछले दो वर्ष तक कोरोना के कारण चहल-पहल कम रही है। इस वर्ष पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है।

दिखता है हिमालय का विहंगम दृश्य

41 Top Hill Stations In Uttarakhand For A Hill Vacay In 2022
कौसानी से हिमालय का विहंगम दृश्य अति सुंदर दिखता है। कौसानी की खूबसूरती पर चार-चांद लगाता है। पर्यटक ट्रेकिंग के लिए पिनाक, वृद्ध पिनाक, गोपाल कोर्ट, दीपा माई मंदिर, पिंगलेश्वर महादेव मंदिर, नागर टी-स्टेट के अलावा चाय के बागान आदि स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे। बैजनाथ मंदिर में शिव परिवार के दर्शन करेंगे। यहां कृत्रिम झील पर नौकायन का आनंद भी ले सकेंगे।

पर्यटन व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद
रुद्रधारी महादेव मंदिर में झरना उनके आकर्षित करेगा। शाल फैक्ट्री के अलावा महात्मा गांधी की तपस्थली अनासक्ति आश्रम भी जा सकेंगे। इधर, पर्यटन व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है।

कुमाऊंनी व्यंजन परोसेंगे
पर्यटकों को स्वागत के लिए कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल ऐसोसिएशन के सचिव गजेंद्र मेहरा ने बताया कि पर्यटकों के लिए पहाड़ी व्यंजनों में मडुवे की रोटी, गहत की दाल, पहाड़ी रायता, भट के डुबके, भट्ट की चुरकानी आदि का इंतजाम किया गया है।

कुमाऊं का जायका जो हमेशा के लिए याद रहेगा - kumaoni food real taste of  kumaon - AajTak

हेरिटेज रिसोर्ट के नंदन सिंह ने बताया की पर्यटकों के लिए बोनफायर और पहाड़ी म्यूजिक के साथ ही कुमाऊंनी व्यंजनों को प्रमुखता से परोसा जाएगा। कौसानी शाल व्यापारी गिरीश कांडपाल ने कहा कि पर्यटकों के अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

Authentic Kumaoni food - Reviews, Photos - Cafe Chandi mati - Tripadvisor

कौसानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट आदि में नए वर्ष के जश्न के लिए विशेष व्यवस्थाएं हो रही हैं। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
– कीर्ती चंद्र आर्य, जिला पर्यटन अधिकारी

 

यह भी पढ़ें 👉

ये कैसी जनहित याचिका! 700 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा

पार्किंग कब बनेगी सरकार, तीन साल से बजट की दरकार

दो अक्तूबर को गैरसैंण में धरना देगा साझा मंच

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तरायणी मेले की तैयारी जोरों पर, नगरपालिका ने लिया सरयू नदी में नौकायन का निर्णय

Next Post

उत्तराणी मेले को भव्य बनाने के लिए विकास भवन सभागार में हुई बैठक, केले और आम के पत्तों से सजेगा तोरणद्वार

Recent Posts

  • ये कैसी जनहित याचिका! 700 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा
  • पार्किंग कब बनेगी सरकार, तीन साल से बजट की दरकार
  • दो अक्तूबर को गैरसैंण में धरना देगा साझा मंच
  • बागेश्वर: सड़क हादसे मामले में बीमा कंपनी को 82 लाख भुगतान करने के आदेश
  • बागेश्वर में ही होगा डेंगू का एलाइजा टेस्ट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In