Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home अपराध

खनन माफिया की तलाश में गई गुरजीत की जान, पांच साल की बेटी और कुछ माह पूर्व ही दिया था एक बेटे को जन्म

News Desk by News Desk
October 13, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड
खनन माफिया की तलाश में गई गुरजीत की जान, पांच साल की बेटी और कुछ माह पूर्व ही दिया था एक बेटे को जन्म
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

13/10/2022, काशीपुर। खनन माफिया की तलाश में कुंडा के ग्राम भरतपुर में दबिश देने आई यूपी के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) की पुलिस और एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत और फिर हुई फायरिंग में गुरजीत की जान चली गई। सौम्य स्वभाव की गुरजीत की हत्या की खबर क्षेत्र की जनता को झकझोर कर रख दिया। मौत को लेकर उपजे आक्रोश से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

आज करवा चौथ पर सुहाग की लंबी उम्र की दुआ करने से पहले ही मौत ने उनके घर दस्तक दे दी। गुरुवार दोपहर को गुरजीत का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से गुरजीत को अंतिम विदाई देने पहुंचे। गुरजीत की मौत से परिजन बिखर गए हैं। उसकी पांच साल की एक बेटी है और चार माह पूर्व ही उसने एक बेटे को जन्म दिया था।

कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में भरतपुर निवासी गुरजीत के पति गुरताज ने कहा है कि 12 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उनके घर दो गाड़ियों से 10-12 लोग पहुंचे। उनमें से कई व्यक्तियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। आते ही गालियां देते हुए बोले कि वे ठाकुरद्वारा पुलिस के लोग हैं। उन्हें एक आदमी की तलाश है। इस पर उसने कहा कि अगर आप लोग पुलिस कर्मी हो तो हमारे कुंडा थाने की पुलिस को बुला लो और तलाशी ले लो।

गुरताज का कहना है कि ज्येष्ठ उपप्रमुख के रूप में परिचय देने पर वह उनके साथ गालीगलौज करते हुए दुमंजिलों के कमरों में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनकी पत्नी गुरजीत कौर को सीने में गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन व आस-पास के लोग वहां आ गए। लोगों ने उनमें से चार व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जिस व्यक्ति ने उनकी पत्नी को गोली मारी थी, छीना झपटी में उसका पिस्टल भी मौके पर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि तहरीर पर एक राय होकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
महिला का हुआ अंतिम संस्कार

मृतका गुरजीत कौर बेहद सौम्य स्वभाव की थी। उसकी हत्या की खबर ने क्षेत्र की जनता को झकझोर कर रख दिया। उसकी पांच वर्ष की एक बेटी है और चार माह पूर्व ही उसने एक बेटे को जन्म दिया था। गुरजीत कौर का मायका काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन का है। उसकी मौत को लेकर उपजे आक्रोश से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने कुंडा थाने का मेन गेट तक बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

ShareSendTweet
Previous Post

मंदिर समिति के अधिकारी और कर्मचारियों पर लगने लगे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Next Post

नाबालिग की सहमति से बनाया गए शारीरिक संबंध में उसकी सहमति का कोई महत्व नही: इलहाबाद हाईकोर्ट

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In