Monday, January 30, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home अपराध

ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड को लेकर युवा न्याय संघर्ष समिति द्वारा दिया गया धरना

News Desk by News Desk
November 22, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड, प्रशासन, राजनीति
ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड को लेकर युवा न्याय संघर्ष समिति द्वारा दिया गया धरना
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

देहरादून: अंकिता भंडारी के हत्याकांड को लेकर नाराजगी जारी है। मंगलवार को ऋषिकेश में कोयलघाटी स्थित युवा न्याय संघर्ष समिति द्वारा धरना दिया गया। इस दौरान अंकिता के माता- पिता भी मौजूद रहे उन्होंने समिति के साथ सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की। वहीं, बेटी को याद कर अंकिता के मां के आंसू छलक पड़े।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से 41 दिन से कोयलघाटी में धरना दिया जा रहा है। समिति के सदस्य क्रमिक अनशन और आमरण अनशन कर रहे हैं। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी सोमवार शाम को भी धरनास्थल पहुंचे थे। वहीं, आज वे पूरा दिन धरने में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। वह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं होने तक वह संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के अगले ही दिन घटनास्थल के सबूत नष्ट कर दिए गए थे। घटनास्थल के पास फैक्टरी के जिस कमरे में अन्य आरोपी रहते थे उसमें भी आग लगा दी गई। उन्होंने कहा की घटना से संबंधित सारे साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है। एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है। जब साक्ष्य ही खत्म हो गए तो आरोपियों को कठोर सजा कहां से मिलेगी।

कहा कि घटना के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनसे मिलने के लिए उनके गांव में आए थे, उन्होंने ने भी आरोपियों को जल्द सजा दिलाने और इस केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आश्वास दिया था। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर में वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी (19) रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्य करती थी। 18 सितंबर की रात वह अचानक लापता हो गई तो उसकी तलाश शुरू हुई। अंकिता की गुमशुदगी के मामले में 23 सितंबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकारी। आरोपियों की निशानदेही पर ही अंकिता का शव 24 सिंतबर को एक नहर से बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉

अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश

महिलाओं के बाद अब खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण: रेखा आर्य

संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र

ShareSendTweet
Previous Post

जलसंकट की समस्या का समाधान के लिए बड़ी पहल, 29 करोड़ लागत की ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण

Next Post

उत्तराखंड के लाल का MMA में जलवा, मैट्रिक फाइट नाइट वर्ल्ड चैपियनशिप में हासिल की जीत

Recent Posts

  • अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश
  • महिलाओं के बाद अब खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण: रेखा आर्य
  • संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र
  • शनि, राहु, केतु जैसे आडम्‍बर और पाखंड से रहते है दूर: बाबा रामदेव
  • बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकाली गई विशाल ध्वज यात्रा, राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के लोगों ने लिया भाग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In