govt-ads

गंगोलीहाट महाविद्यालय में बारहवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

Blog
 Image

गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार बारहवें दिन भी जारी रहा। हिमांशु सिंह जरमाल ने कहा कि महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान और विद्यार्थियों के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया है। मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने की बात कही गई। धरने के बारहवें दिन भी महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की प्रतीक्षा बनी हुई है।