नई दिल्ली। भर्तियों में धांधली का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में खुलेआम भाजपाईयों के रिश्तेदारों को नौकरी बांटी जा रही है, लेकिन सरकार देखकर भी इसकी अनदेखी कर रही है। कहा कि इस प्रकार के भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन शुरू कर किया। कहा गया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार, माफियाराज और गुण्डाराज को बढ़ावा मिल रहा है। कहा कि सुशासन की बात करने वाले भाजपाई खुद भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आते हैं। कहा कि जनता के साथ छलावा करके सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है। कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार मनमानी पर उतारू है उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और कांग्रेसी हमेशा भ्रष्टाचार का विरोध करते रहेंगे।
Tushar Kandpal
संपादक