बागेश्वर। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर है। प्रदेशभर में भाजपाई मुर्मू की जीत पर जश्न मना रहे हैं। इस दौरान जहां रैलियां निकाली जा रही है वहीं मिष्ठान वितरण एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया जा रहा है। बागेश्वर की बात करें तो यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जताते हुए आतिशबाजी के बीच मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान भाजपाईयों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। इससे पहले कार्यकर्ता पिंडारी मार्ग पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने आतिशबाजी के बीच मिष्ठान वितरण किया और मुर्मू की जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tushar Kandpal
संपादक