बागेश्वर। विश्वविख्यात कोटभ्रामरी मंदिर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर भी मेले को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही है। मेले के शुभारभ मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंच सकते हैं। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों का शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और उन्हें आमंत्रण दिया। वहीं सुमित्रा नंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में परास्नातक स्तर की कक्षाएं संचालित करने व काफलीगैर तहसील में डिग्री कॉलेज खोलने व वर्तमान वर्ष से कक्षाएं प्रारम्भ करने के संबंध में चर्चा की। भेंट वार्ता में मुख्यमंत्री ने मेले को दोनों मंडलों की धार्मिक आस्था का प्रमुख बिंदु बताते हुए मेले के शुभारंभ और जनसमस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, ब्लॉक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट अंकित नगरकोटी आदि मौजूद थे।
Tushar Kandpal
संपादक