काफलीगैर। क्षेत्र के स्कूलों की समस्याओं को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान तहसीलदार दीपिका आर्या आंदोलनकारियों को मनाने के लिए धरना स्थल पर पहुंची और उनसे वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि उनका एक शिष्टमंडल जल्द डीएम से मिलेगा। अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा। उन्होंने बताया कि वह कई बार अपनी समस्या प्रशासन तथा शिक्षा विभाग को बता चुके हैं, बावजूद इसके समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कहा कि कई विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं, जबकि इंटर कॉलेजों में विज्ञान, गणित तथा महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता आदि नहीं है। इस मौके पर बची सिंह रौतेला, पूरन चंद्र लोहनी, नवीन चंद्र जोशी, कमल किशोर, सुंदर रौतेला, ठाकुर सिंह, नरेंद्र लाल, तथा महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Tushar Kandpal
संपादक