बागेश्वर। प्रदेशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व धूूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। इससे पहले कल भी कुछ जगहों पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया, हांलाकि उत्तराखण्ड में अधिकांश जगहों पर आज ही त्योहार मनाया गया। बागेश्वर में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने नदी और सरोवरों के किनारे जाकर स्नान किया और ऋषि तर्पण के बाद जनेऊ धारण किया। इसके बाद बहिनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहिनों को भेंट स्वरूप धनराशि व कपड़े आदि दिए और उनकी सुरक्षा का वचन दिया। महिलाओं ने घरों में पकवान बनाए। उधर सुबह मंदिरों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया और सुख-शांति की कामना की।
Tushar Kandpal
संपादक