बागेश्वर। पहाड़ों पर जानवरों का आतंक लगातार जारी है। जंगली जानवर जहां हिंसक हो रहे हैं वहीं किसानों की फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं। आलम यह है कि जंगली जानवरों के भय से लोग खेती करने से बच रहे हैं। यहां जिला मुख्यालय से दस किमी जौलकांडे में जंगली सुअरों ने किसानों की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। देर रात सुअरों के झुंड ने गडेरी, अदरक तथा मक्के की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। गांव में झुंड में सुअरों के आने से किसान दहशत में हैं। उन्हें अब जानमाल का खतरा भी सताने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है और लगातार जंगली जानवरों आबादी क्षेत्रों का रूख कर रहे हैं। लोगों के अनुसार जंगली जानवरों से जहां खेती को नुकसान हो रहा है वहीं लोगों में इनके आतंक का दहशत भी बरकरार है। पूर्व प्रधान दरवान सिंह बिष्ट ने जल्द वन विभाग से सुअरों के आतंक से निजात दिलाने और काश्तकारों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
Tushar Kandpal
संपादक