बागेश्वर। आज प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्वक श्रृद्धांजलि दी गई। बागेश्वर में भी कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया और देश के विकास में उनके योगदान को अहम बताया। यहां पार्टी कार्यालय में गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों ने उन्होंने गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। कहा गया कि गांधी परिवार ने देश के लिए जो किया वह कोई नहीं कर सकता। कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। आज देश में जो भी है वह कांग्रेस की ही देन है। कहा कि हम सभी को राजीव गांधी के बताए मार्गों पर चलते हुए देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महेश पंत, प्रेम सिंह, गणेश कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीता रावल, कमला जोशी आद मौजूद रहे।
Tushar Kandpal
संपादक