बागेश्वर। पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भौर्याल की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण कर बधाई दी। इस दौरान एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर किसी को सम्मान मिलता है। कहा कि भौर्यालय के उपाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा। कहा गया कि पार्टी ने भौर्याल को उपाध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार, रवि करायत, बीसी जोशी, प्रकाश साह, आनंद तिवारी, मनोज ओली, दयाल पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tushar Kandpal
संपादक