देहरादून। शुक्रवार को गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से घायल हुए अरविंद कुमार की मदद के लिये एमपीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस पवार के नेतृत्व में युवाओं ने आर्थिक सहायता जुटाई। इस दौरान मसूरी मालरोड व आसपास क्षेत्र के लोगों से युवक के लिए आर्थिक सहायता के लिए आगे आने का आहवान किया गया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस ने बताया कि शुक्रवार सिलेंडर हादसे में घायल युवक अपना एक पैर गंवा चुका है और वह एक होटल में काम करने के साथ ही शाम को गुब्बारे बेचने का काम करता था। वहीं प्रिंस पवार ने सभी लोगों से पीड़ित अरविंद की ज्यादा से ज्यादा लोगों से मदद करने की अपील की है। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घायल अरविंद की इलाज में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि विगत शुक्रवार को गुब्बारे में गैस भरने के दौरान विस्फोट में अरविन्द गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अरविन्द की मदद के लिए युवा वर्ग तेजी से आगे आ रहा है और युवा आर्थिक सहायता जुटाने में लगे हुए हैं।
Tushar Kandpal
संपादक