बागेश्वर। जनपद में बारिश के चलते बाधित हुई सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। लगातार इन मार्गों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर भूस्खलन होने से बार-बार सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो पा रहा है। सड़कें बंद होने के चलते ग्रामीणों और यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर बाद भी यहां सात ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। इन मार्गों पर वाहन नहीं चलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अब सब्जी, राशन तथा अन्य सामग्री का भी संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बंद सड़कें खोलने की मांग की है। इसके अलावा कपकोट तहसील के कई गांवों में बिजली और पानी का भी संकट बना हुआ है।
Tushar Kandpal
संपादक