Wednesday, February 1, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home अन्य

घरेलू नुस्खेः चेहरे की समस्या से हैं परेशान तो अपनाए ग्रीन टी! वजन कम करने के साथ-साथ बढ़ायेगा रौनक, ऐसे तैयार करें फेस पैक

News Desk by News Desk
July 30, 2022
in अन्य, स्वास्थ्य
घरेलू नुस्खेः चेहरे की समस्या से हैं परेशान तो अपनाए ग्रीन टी! वजन कम करने के साथ-साथ बढ़ायेगा रौनक, ऐसे तैयार करें फेस पैक
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

यूं तो आज चेहरे की समस्याओं से अधिकांश लोग परेशान रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं छोटे-छोटे घरेलू नुस्खों से हम इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। अगर नहीं तो हम इस खबर में आपको वो टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। वैसे तो ग्रीन टी को वजन कम करने के लिए उपयोग में लाया जाता है, लेकिन यही ग्रीन टी हमारे चेहरे की रौनक भी बढ़ा सकती है। ग्रीन टी को आप हल्दी से लेकर मुल्तानी मिट्टी किसी भी चीज़ में मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इस नुस्खे को आज़माने वाले इसे बहुत कारगर मानते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे हर स्किन टाइप के लोग लगा सकते हैं। तो आईए जानते हैं किस-किस तरह से ग्रीन टी का फेस पैक तैयार किया जा सकता है।

ग्रीन टी राइस फ्लार फैस पैक: त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि आपकी स्किन ऑयली है तो यह फेस पैक आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसे लगाने से ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा नींबू सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है जिससे मुंहासे और दाग धब्बे कम होते हैं। चावल का आटा चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोखकर डेड स्किन को हटाता है। जबकि ग्रीन टी में मौजूद लेक्टिक एसिड मुंहासे दूर करने में मददगार है।

ग्रीन टी हनी पैक: जिन लोगों की त्वचा रुखी है उन्हें यह फेस पैक ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। अब चेहरे को धोकर पोंछ लें और तैयार पेस्ट लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा चमकदार बन जाएगी। हफ्ते में सिर्फ दो बार इसका इस्तेमाल करें। ब्यूटी एक्सपर्ट्स शहद को ब्यूटी रूटीन का ज़रूरी हिस्सा मानते हैं।

ग्रीन टी मिंट फेस पैक: यह फेस पैक त्वचा में कसाव लाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच पुदीने के पत्ते, 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को मिक्सर में पीस लें। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको खुद ही फर्क दिखने लगेगा।

ग्रीन टी हल्दी फैक: पिंपल्स की समस्या दूर करने में यह पैक बहुत फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच ग्रीन टी में एक चौथाई चम्मच हल्दी और एक चम्मच बेसन मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए रखें। फिर पानी से धो लें। विशेषज्ञों के मुताबिक, हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने पर पिंपल्स की समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी।

ग्रीन टी मुल्तानी मिट्टी: ऑयली स्किन वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदेमंद होती है और जब इसमें ग्रीन टी मिलाकर लगाया जाए तो इसका दोगुना लाभ मिलता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 से  20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह त्वचा पर निकलने वाल अतिरिक्त तेल को अवोशिषित करने के साथ ही उसे एक्सफोलिएट भी करता है।

ग्रीन टी ऑरेंज पील पैक: जिन महिलाओं के टी ज़ोन यानी फॉरहेड, नाक और ठुड्डी पर अधिक तेल बनता है उनके लिए यह पैक बहुत अच्छा है। इसे बाने के लिए एक चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में एक चम्मच ग्रीन टी और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। आप इसमें गुलाबजल भी मिला सकती हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं। फिर पानी से चेहरा धो लें।

यह भी पढ़ें 👉

संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र

अल्मोड़ाः चितई गोलू मंदिर में माघी खिचड़ी का भव्य आयोजन! उमड़ा भक्तों का सैलाब, पूजा-अर्चना के बाद चखा भंडारे का प्रसाद

बस और कार की भिड़ंत! सड़क पर पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 20 से अधिक घायल

ShareSendTweet
Previous Post

बागेश्वरः पॉलीथिन और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कपकोट प्रशासन ने चलाया अभियान! दो किलो पॉलीथिन जब्त, दुकानदार का काटा चालान

Next Post

बागेश्वरः गोमती नदी पार करते वक्त तेज बहाव में बहा युवक, मौत! परिजनों में मचा कोहराम, पहले भी हो चुका है हादसा

Recent Posts

  • बागेश्वर-दफौट मार्ग की बदहाली से नाराज लोगों प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सड़क किनारे पैरापिटों का निर्माण कराने की मांग
  • बनभूलपुरा में नगर आयुक्त की तहरीर पर 200 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज, अवैध निर्माण के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर और आईजी ने किया था निरीक्षण
  • अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश
  • महिलाओं के बाद अब खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण: रेखा आर्य
  • संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In