बागेश्वर। कांडा के बगराटी गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार बहादुर सिंह डसीला का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए श्रृद्धासुमन अर्पित किए। बता दें स्व. डसीला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष भी थे और एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वह कमस्यारघाटी क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे। उनके एक पुत्र फौज में तो दूसरे जेई हैं। स्व. डसीला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गये हैं। आज सेराघाट स्थित मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि की गई। बता दें कि स्व. डसीला हमेशा समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा आगे रहते थे। उनके निधन पर ग्राम प्रधान भंडारीगांव सुमन रावत, भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन सचिव पंकज डसीला, विधायक सुरेश गढ़िया, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिपं सदस्य पूजा आर्या, गोपा धपोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील रावत सहित सभी सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
Tushar Kandpal
संपादक