Wednesday, February 1, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home अन्य

विशेषः बरसात के मौसम में रखें त्वचा का खास ख्याल! चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे बढ़ा सकते हैं परेशानी, लिंक में पढ़ें कैसे पाएं छुटकारा

News Desk by News Desk
July 11, 2022
in अन्य, देश, मौसम, स्वास्थ्य
विशेषः बरसात के मौसम में रखें त्वचा का खास ख्याल! चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे बढ़ा सकते हैं परेशानी, लिंक में पढ़ें कैसे पाएं छुटकारा
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का दौर जारी है। बारिश से जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं मुश्किलें भी लगातार बढ़ रही हैं। यूं तो बारिश के दौर में कई तरह की मुश्किलें सामने आती हैं, लेकिन इस दौरान बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। बारिश के सीजन में त्वचा की अधिक देखभाल करनी पड़ती है। इस मौसम में वातावरण में नमी और बैक्टीरिया ज्यादा होते हैं, जिसके कारण त्वचा संबंधी समस्याएं ज़्यादा होने लगती हैं। मानसून में त्वचा ऑयली और चिपचिपी हो जाती है जिससे चेहरे पर मुहासे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी समस्याएँ होने लगती हैं। अगर आप भी मानसून में मुहासों की समस्या से परेशान हैं तो यह लेख पढ़ना आपके लिए जरूरी है। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में मुहासों से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल: बारिश के मौसम में अपनी त्वचा की साफ-सफाई पर अधिक ध्यान दें। दरअसल, इस मौसम में हवा में नमी और बैक्टीरिया ज्यादा होते हैं जिससे स्किन पोर्स में गंदगी जमा हो सकती है। बारिश के मौसम में मुंहासों की समस्या से बचने के लिए किसी अच्छे माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरा धोएं।

टोनिंग करना ना भूलें: 
हम अक्सर अपने स्किन केयर रूटीन में टोनिंग को स्किप कर देते हैं। लेकिन स्वस्थ त्वचा के लिए टोनिंग बहुत जरूरी है। मानसून में चेहरा साफ करने के बाद टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे त्वचा पर जमा गंदगी और मेकअप हटाने में मदद मिलती है। अगर आप बाजार से टोनर नहीं खरीदना चाहते हैं तो घर पर ही गुलाब जल या खीरे का इस्तेमाल डोनर के रूप में कर सकते हैं।

मॉइस्चराइज़ करना ना भूलें: कुछ लोगों को लगता है कि बारिश के मौसम में उनकी त्वचा ऑयली हो जाती है इसलिए उन्हें मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं है। लेकन ऐसा सोचना गलत है। चाहे कोई भी मौसम हो, आपकी त्वचा को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। इससे आपकी त्वचा की नमी बरकार रहती है। बारिश के मौसम में जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें।

खूब पानी पिएँ: पानी पीना हमारे स्वास्थ्य और त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। पानी पीने से शरीर में जगह टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इस चेहरे पर मुंहासे और ब्लैक हेड्स की समस्या भी दूर होती है। दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएँ। इसके अलावा आप नारियल पानी, जूस आदि का सेवन कर सकते हैं।

नीम का इस्तेमाल : मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए नीम भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। आप चाहे तो नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट फेस पर लगा सकते हैं या नीम की पत्तियों को पानी में उबाल कर इससे अपना चेहरा साफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉

संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र

अल्मोड़ाः चितई गोलू मंदिर में माघी खिचड़ी का भव्य आयोजन! उमड़ा भक्तों का सैलाब, पूजा-अर्चना के बाद चखा भंडारे का प्रसाद

बस और कार की भिड़ंत! सड़क पर पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 20 से अधिक घायल

ShareSendTweet
Previous Post

आक्रोशः बागेश्वर में सड़क की बदहाली पर चढ़ा ग्रामीणों का पारा! जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Next Post

बागेश्वरः गरुड़ में स्कूली छात्रों ने किया पौधरोपण! लोगों को किया गया जागरूक, पयार्रवरण संरक्षण के लिए आगे आने का आहवान

Recent Posts

  • बागेश्वर-दफौट मार्ग की बदहाली से नाराज लोगों प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सड़क किनारे पैरापिटों का निर्माण कराने की मांग
  • बनभूलपुरा में नगर आयुक्त की तहरीर पर 200 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज, अवैध निर्माण के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर और आईजी ने किया था निरीक्षण
  • अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश
  • महिलाओं के बाद अब खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण: रेखा आर्य
  • संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In