बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट आज जनपद के दौरे पर हैं। बारिश के बीच उनका काफिला बागेश्वर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय टम्टा के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। यहां पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से वह जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि रक्तदान शिविर के बाद वह पार्टी कार्यालय जाएंगे वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। इस दौरान भट्ट ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, शिव सिंह बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tushar Kandpal
संपादक