देहरादून। जर्मनी दौरे पर गए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल लौट चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद विधानसभा में हुईं तदर्थ नियुक्तियों के निरस्तीकरण पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। अग्रवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह अभी जर्मनी से लौटे है इस बात की जानकारी उन्हें मिली है कि अध्यक्ष ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त करने की संस्तुति दी है। इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी उन्हें नहीं मिल पाई है। इसके चलते अभी इस विषय पर कुछ कहने की स्थिती में नहीं हैं। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने जांच के बाद 2016 के बाद विधानसभा में हुई सभी बैकडोर भर्तियों को निरस्त कर दिया था। इसकी जद में कुल 228 कर्मचारी आए हैं। खंडूड़ी ने उपनल के जरिए नियुक्त 22 कर्मचारियों की नियुक्तिों को भी रद कर दिया था, जिससे इस अवधि में रखे गए कुल 250 भर्तियां निरस्त हो गईं हैं।
Tushar Kandpal
संपादक