Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home राजनीति

भ्रष्टाचारियों की देखरेख में करेंगे पीएम मोदी बद्री केदार के दर्शन: नेगी’

News Desk by News Desk
October 20, 2022
in राजनीति, उत्तराखण्ड
भ्रष्टाचारियों की देखरेख में करेंगे पीएम मोदी बद्री केदार के दर्शन:  नेगी’
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

20/10/2022, रुद्रप्रयाग। हिमालय में स्थित शिव तीर्थ केदारनाथ व बद्रीनाथ धामों के कपाट अब इस यात्राकाल के लिए बन्द होने को हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इन धामों के दर्शन करने को उत्तराखंड में आ रहे हैं। जहां पीएम नरेन्द्र मोदी केदारनाथ बद्रीनाथ के दर्शन करेंगें और आपदा के बाद यहां हो रहे निर्माण कार्यो का भी धरातलीय निरीक्षण करेंगें। वहीं अहम बात यह कि क्या इस दौरान पीएम मोदी बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पर लग रहे भाई भतीजावाद व भष्ट्राचार के मामलों की भी जांच करेंगें।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने यहां जारी बयान में कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारपुरी व बद्रीनाथ को दिव्य स्वरूप देने की बात कर रहे हैं, वहीं बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय पूरी मनमानी कर विश्व स्तर की समिति बीकेटीसी की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बीकेटीसी में चल रहे भ्रष्टाचार पर पीएम का ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की मनमानी के कारण करोड़ों आस्थावान लोगों की भावना से खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा जनहित व आस्था को ध्यान में रखकर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय को हटाकर पूरे मामलों की जांच की जानी चाहिए। जिससे देवभूमि की संकल्पना साकार हो सके। कहा कि बड़ा सवाल यह कि इन धामों को संचालित करने वाली बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कब भ्रष्टाचार से बाज आयेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि स्थिति ज्यादा खराब होती देख इस विश्व प्रसिद्ध समिति बीकेटीसी के सभी मामलों को लेकर सीएम धामी ने जांच की बात की है। कहा जहां एक तरफ बद्रीनाथ-केदारनाथ धामों के कपाट शीतकाल के लिए बन्द करने की घोषणा हो चुकी है। तो अब बीकेटीसी के तमाम ऐसे मामले जो जांच के दायरे में प्रदेश को हिला के रख देंगे। यहां प्रमोशन सहित तमाम अन्य कार्य यहां सरकार की गाइड लाइन के विपरित जैसे करने प्रतीत होते हैं। जो जांच का सबसे बड़ा विषय बना है। कहा कि यहां के अधिकारी-कर्मचारी सरकार को अंधरे में रखकर कार्य कर रहे हैं। अगर यहां बीकेटीसी के अध्यक्ष को नियुक्ति का अधिकार है तो नियुक्ति भी तो नियमानुसार होनी चाहिए। अगर समिति के कर्मचारियों को वेतनमान शासनादेश के अनुसार मिलते हैं तो प्रोन्नति भी तो नियमानुसार ही होनी चाहिए। नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से धार्मिक स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लूट-खसोट करने में लगी है।

सरकार के नुमाइंदे इन संस्थानों में सिर्फ अपने परिजनों को लाभ देने का काम करते हैं, जो कि सरेआम जग जाहिर है और प्रमोशन भी ऐसे लोगों को दिए जाते हैं, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार सहित कई अन्य मामले प्रकाश में आए हैं। लेकिन सरकार चुपचाप बैक डोर से धार्मिक संस्थानों में भारी गड़बड़ी फैला रही है और देश के प्रधानमंत्री उन्हीं धार्मिक स्थलों में जाकर पूजा अर्चना कर देश की कुशलता के लिए कामना करने की बात करते हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

ShareSendTweet
Previous Post

पाकिस्तान से भिड़ने मेलबर्न पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, 23 को होगा मुकाबला

Next Post

सितारगंज में विस्थापित परिवारों ने तहसील परिसर पर किया प्रदर्शन, मांग पूरी न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In