Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home पुलिस प्रशासन

बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने जताई, नगर पालिकाध्यक्ष हत्याकांड के पुनरावृत्ति की आशंका

News Desk by News Desk
October 23, 2022
in पुलिस प्रशासन, अपराध, उत्तराखण्ड, कानून, बागेश्वर, राजनीति, रोजगार, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने जताई, नगर पालिकाध्यक्ष हत्याकांड के पुनरावृत्ति की आशंका
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने नगर पालिकाध्यक्ष हत्याकांड की पुनरावृत्ति जिला पंचायत में होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस तरह पूर्व में नगर पालिकाध्यक्ष रमेश जौहरी की हत्या पालिका कार्यालय में हुई थी, उसी तरह का षडयंत्र उनके कार्यालय में भी रचा जा रहा है। कई सदस्यों के पति और रिश्तेदार पंचायत परिसर में आते रहते हैं। बार-बार झूठे आरोपों का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करते हैं। वे लोगों को उकसाते हैं और इससे षडयंत्र के तहत कोई भी अप्रिय घटना जिलापंचायत कार्यालय में हो सकती है। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में जिपं अध्यक्ष ने यह आशंका जताई है। उनका कहना है कि 21 अक्तूबर को जिला पंचायत की सामान्य बैठक हुई थी। कुछ सदस्यों ने बजट को लेकर विरोध किया। बाद में नियमानुसार बजट पास हो गया। बैठक के बाद नौ सदस्य और वह खुद सदन से बाहर चली गईं। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली की उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य गोपा देवी, इंद्रा परिहार, पूजा आर्या आदि ने अपर मुख्य अधिकारी राकेश कुमार, वित्तीय परामर्शदाता शैलेंद्र बुटोला, प्रशासनिक अधिकारी हरीश गड़िया और लेखाकार जय जोशी को अंदर ही दरवाजा बंद कर बंधक बना लिया है। सदन में जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। अंदर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी को फोन से सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाल तथा सीओ दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभागार का दरवाजा खोलने का अनुरोध किया। बहुत कठिनाई से दरवाजा खोला गया। पुलिस ने बहुत ही शालीनता से बंधक कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर किया। किसी तरह की धक्का-मुक्की और दुर्व्यवाहर पुलिस ने नहीं किया। उपाध्यक्ष समेत सदस्य मीडिया में अनर्गल बयानबाजी कर लोगों को भ्रमित करते रहे। पुलिस के खिलाफ अनावश्यक बयानबाजी कर सरकार की छवि खराब करने में लगे रहे। उपाध्यक्ष नवीन परिहार, गोपा आदि ने अन्य सदस्यों को भी उत्तेजित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है, वे अन्य सदस्यों को कुछ कर गुजरने के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह की गतिविधियों ने पूर्व में नगर पालिकाध्यक्ष रमेश जौहरी की पालिका कार्यालय में षडयंत्र के तहत हत्या कर दी गई थी। ऐसा ही प्रयास जिला पंचायत में भी करने का प्रयास विरोधियों द्वारा किया जा रहा है। विपक्षीय सदस्यों के पति तथा अन्य रिश्तेदार जिला पंचायत में आकर संतुष्ट लोगों को भी उकसा रहे हैं । बार-बार झूठे आरोप का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, इस षडयंत्र के तहत कोई अप्रि घटना कभी भी होने की आशंका हैं। उन्हांने जिलाधिकारी से भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

ShareSendTweet
Previous Post

बागेश्वर में चार दुकानदारों पर साफ- सफाई न रखने पर जारी हुआ नोटिस

Next Post

प्रोत्साहन राशि न मिलाने से आशाओं के चहरे पर छाई मायूसी

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In