बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यहां पहुंचने पर भाजपा नेता का पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनहित में तमाम फैसले ले रही है। इन योजनाओं का जनता को धरातल पर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चंपावत के उपचुनाव में एकतरफा जीत का दावा करते हुए कहा कि वहां भाजपा को टक्कर देने की स्थिति में कोई भी दल नहीं है। इस दौरान जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पार्टी नेता इंद्र सिंह फर्स्वाण, आदर्श कठायत, प्रकाश साह आदि थे।
Tushar Kandpal
संपादक