Sunday, June 4, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home बागेश्वर

छोटी काशी के रूप में किया जायेगा बागेश्वर नगर का विकास और अपराधियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई, नवागंतुक जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताई कार्य की प्राथमिकता

News Desk by News Desk
October 31, 2022
in बागेश्वर
छोटी काशी के रूप में किया जायेगा बागेश्वर नगर का विकास और अपराधियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई, नवागंतुक जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताई कार्य की प्राथमिकता
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

31/10/2022, बागेश्वर: नवागंतुक जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा है कि बागेश्वर जिला धार्मिक नगरी है। सरयू, गोमती और विलुप्त सरस्वती का यह संगम है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह भगवान शिव की नगरी है। इसलिए छोटी काशी के रूप में नगर का विकास किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाने और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। अतिक्रमण और अवैध खनन को रोका जाएगा।

साहसिक पर्यटन को बढ़ाएंगे
सोमवार को तहसील सभागार पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पिंडारी को ट्रैक आफ द ईयर घोषित किया गया है। कौसानी, बैजनाथ, बागनाथ में धार्मिक पर्यटन को बढ़ाया जाएगा। पिंडारी, कफनी ग्लेशियर और सुंदरढूंगा घाटी में साहसिक पर्यटन को बढाएंगे। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा। पर्यटन विभाग की समीक्षा होगी। अभी तक किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

अवैध खनन किसी हाल में नहीं होगा
डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। खड़िया खनन से राजस्व प्राप्त होता है। वैज्ञानिक तकनीक से खनन होगा। एनटाइड फंड और खनिज न्यास से विकास कार्य आगे बढाएं जाएंगे। कुंवारी गांव के 58 लोगों को विस्थापन होगा। जनता की समस्याएं प्राथमिकता पर रहेंगी। जिसके लिए फिर से प्रत्येक माह के सोमवार को जनता दरबार आयोजित होगा। आनलाइन समस्याओं पर फोकस रहेगा। जिले की संचार सेवाएं बेहतर की जाएंगी। 97 राजस्व गांवों के लिए 34 टावार लगाए जा रहे हैं।

हर गांव तक पहुंचने का होगा प्रयास
जिलाधिकारी ने कहा कि वह प्रत्येक गांव तक पहुंचने की कोशिश करेंगी। वहां की समस्याओं का समाधान होगा। पलायन रोकने पर सरकार की योजनाएं संचालित हो रही हैं। जिसका अधिकाधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। सड़कों के गड्ढे भरेंगे। सरयू और गोमती पुल की मरम्मत के लिए एनएच को निर्देश दिए जाएंगे। अधिकारी अपना फोन 24 घंटे सात दिन खुला रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड: धामी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 1064, अधिकारी/कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर कर सकते हैं शिकायत दर्ज

उत्तराखंड मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने मालरोड के पुननिर्माण का किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो की मौत

ShareSendTweet
Previous Post

भारत बनेगा इस बार के टी20 वर्ल्ड कप का विजेता, भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने की भविष्यवाणी

Next Post

लंबे समय से बंद स्वान केंद्र के खुलने की बढ़ी उम्मीद , क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने एसडीएम को जल्द समस्या का समाधान करने के दिए निर्देश

Recent Posts

  • उत्तराखंड: धामी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 1064, अधिकारी/कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर कर सकते हैं शिकायत दर्ज
  • उत्तराखंड मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने मालरोड के पुननिर्माण का किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
  • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो की मौत
  • धामी कैबिनेट की बैठक का बड़ा फैसला, उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी
  • बागेश्वर: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का किया गया आयोजन, एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट ने निष्पक्षता को पत्रकारिता की धुरी बताया

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In