05/10/2022 कांडा,बागेश्वर। क्षेत्र का प्रसिद्ध दशहरा मेला कालिका मंदिर में प्रतीकात्मक पंचबलि के साथ संपन्न हो गया है। मेले में इस बार मेलार्थियों की खासी भीड़ रही। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की संस्कृति का प्रतीक है। इसे संजोए रखना हर किसी का कर्तव्य है। सरकार मेलों के लिए दिन- रात काम कर रही है।
बुधवार की सुबह चार बजे मंदिर में पूजा अर्चना हुई। इसके बाद प्रतीकात्मक पंचबलि हुई। इसके बाद सामूहिक भोग कार्यक्रम हुआ। इसमें चौकी महरगांव, पंगचौड़ा, जोगाबाड़ी, भनकोट, धराड़ी, खोलना, भंडार, धपोली, कांडेकन्याल, थर्प, सोखला, अलकन्या, ढोलागांव, सिंलग सहित दर्जनों गांवों की जनता ने भाग लिया। विधायक सुरेश गढ़िया ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए अपनी विधायक निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, जितेंद्र वर्मा, दीप लाल वर्मा, जगदीश लाल वर्मा, शेखर चंद्र पांडे, अर्जुन माजिला, मनोज नगरकोटी, प्रकाश नगरकोटी, संतोष मांजिला, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक सौरभ शर्मा, दीप चंद्र वर्मा, सुंदर सिंह गड़िया, गोपाल सिंह, केदार सिंह, दिवान सिंह, रत्न सिंह, तेज सिंह, रोहित गड़िया, वीरेंद्र नगरकोटी, दीप कांडपाल, आलम मेहरा, धीरज गड़िया, तहसीलदार महेश चंद्र तिवारी, थानाध्यक्ष मनवर सिंह बिष्ट मौजूद रहे। उधर सनगाड़ में मंगलवार की रातभर मेले में चांचरी व झोड़े का गायन होता रहा। मेला आयोजकों ने सभी के सहायोग के प्रति आभार जताया।