09/10/2022, कौसानी: इन दिनों कौसानी में जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। यहां आए पर्यटक हांलाकि मौसम का खूब आनंद ले रहे हैं। ठंड होने के कारण गरम कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। लोग शॉल, स्वेटर व जैकेट खरीदकर ठंड से निजात पा रहे हैं।
वीक एंड में कौसानी में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। हालांकि यहां तीन दिन से बारिश हो रही है। इसके बावजूद भी पर्यटक यहां आ रहे हैं। कोहरे में आगोश में इन दिनों कौसानी की वादियां हैं। बारिश के चलते यहां ठंड भी बढ़ गई है। पर्यटक की चहल-पहल के चलते वूलन कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। पर्यटकों को यहां के बने शॉल, स्वेटर कोट, जवाहर कोट आदि को पसंद कर रहे हैं। कोलकाता से आए सोमनाथ बनर्जी ने बताया की कौसानी महात्मा गांधी की तपस्थली है तथा यहां की सुंदरता मंत्रमुग्ध करने वाली है। कौसानी वास्तव में भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड है। उन्होंने यहां के दृश्य एवं हिमालय की सुंदर छटा की खूब प्रशंसा की। ऊनी कपड़े भी खरीदे। यहां के सभी पर्यटक स्थल बैजनाथ, रुद्रधारी महादेव, कोट धाम मंदिर सहित अनासक्ति आश्रम, पंथ संग्रहालय आदि के दर्शन किए। यहां आने वाला पर्यटक खुश नजर आ रहा है। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।