बागेश्वर। विधानसभा चुनाव के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए बागेश्वर पुलिस ने नया यातायात प्लान बनाया है। जिसके तहत शहर की कई सड़कों और कई रास्तों को आम लोगों के लिए बंद किया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए क्या हैं पुलिस का ट्रैफिक प्लान जानिए। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर वाहनों का स्थान निर्धारित किया है।
•नया सरयू पुल तिराहा से सुबह छह से अपराह्न तीन बजे तक डिग्री कॉलेज की तरफ जाने वाले वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
•गरुड़ की तरफ से आने वाले मतदान ड्यूटी में लगे वाहन और मतदान कर्मचारियों के वाहन द्यांगड़ तिराहे से आरे बाइपास होते हुए डिग्री कॉलेज में प्रवेश करेंगे। कपकोट की तरफ से आने वाले वाहन आरे बाइपास रूट का प्रयोग करेंगे।
•कांडा की तरफ से आने वाले वाहन भागीरथी तिराहे से मंडलसेरा बाइपास से जाएंगे।
आरे तिराहे से वह डिग्री कॉलेज के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
•ताकुला रोड से आने वाले मतदान ड्यूटी में लगे वाहन और मतदान कर्मचारी नया सरयू पुल से अस्पताल तिराहे से भागीरथी तिराहे से मंडलसेरा बाइपास होते हुए भेजे जाएंगे।
•वहीं कपकोट से आने वाले वाहन डिग्री कालेज तिराहे होते हुए एसबीआइ तिराहे से जाएंगे।
•डिग्री कालेज के अंदर मैदान को जाने वाले मोड़ से सभी वाहनों को डिग्री कालेज मैदान भेजा जाएगा।
Tushar Kandpal
संपादक