Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home अपराध

यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार

पेपर लीक मामले में सीबीआइ जांच से क्यों डर रही सरकार: प्रदीप टम्टा

News Desk by News Desk
February 19, 2023
in अपराध, उत्तराखण्ड, कानून, पुलिस प्रशासन, राजनीति, शिक्षा
यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

यूकेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रूपेंद्र जयसवाल के रूप में हुई है। आरोपित आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान का परिचित था। बताया गया कि रूपेंद्र ने ही पेपर आउट करवाया था। आरोपित ने राजेश चौहान से पेपर लेकर नकल गिरोह के सरगना सादिक मूसा को दिया था। रूपेंद्र लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर 10 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया था।

वहीं बागेश्वर में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में लोकतंत्र पटरी से उतर गया है। पेपर लीक के मामले में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। सरकार सीबीआइ जांच से पीछे हट रही है। इसका मतलब सरकार पेपर लीक मामले में फंस रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। रविवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तराखंड को बड़ी उम्मीद थी। लेकिन बजट ने निराश किया है। भारत सरकार ने टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग को लेकर लोगों के इंतजार पर पानी फेर दिया है। एक तरफ चीन लगातार अपने प्रोजेक्ट बड़ा रहा है। लेकिन भारत सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। जबकि रेल लाइन राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के अंदर आना चाहिए था। कहा कि भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल शामा-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर कोई काम नहीं हो सका है। पर्यटन उद्योग को झटका लगा है। हल्द्वानी से वाया अल्मोड़ा, बागेश्वर, मुनस्यारी सड़क का भी काम शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सरकार घोषणाओं का पुलिंदा बांध रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गढ़वाल मंडल में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कई राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में भी योजनाएं शामिल हैं। लेकिन कुमाऊं मंडल की उपेक्षा की जा रही है। कुमाऊं में पर्यटन उद्योग डूब चुका है। ग्रीन बोनस के नाम पर जुमला दिया गया है।कहा कि पुरानी पेंशन योजना का कांग्रेस लगातार समर्थन करती है। कांग्रेस की सरकार बनते ही योजना को लागू किया जाएगा। कांग्रेस की कई सरकारों ने पेंशन योजना लागू कर दी है। एनपीएस कर्मचारियों के साथ छलावा है। जिसका उदाहरण सभी को दिख रहा है। अदाणी को दिया गया कर्ज एनपीएस का ही पैसा है, जो लगभग डूब चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में आएगी तो पुरानी पेंशन लागू होगी। अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा। सेना का व्यापारीकरण नहीं होने देंगे। देश का गौरव सेना है।

यह भी पढ़ें 👉

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

ShareSendTweet
Previous Post

सीएम धामी करेंगे चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 21 फरवरी को होगी बैठक

Next Post

कौथिग मुंबई में दिखेगी उत्तराखंड की संस्कृति, जुबिन, पवनदीप सहित कई सितारे देंगे प्रस्तुति

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In