गंगोलीहाटः बीजेपी स्थापना दिवस पर त्रिपुरा देवी में कार्यकर्ताओं का संगम! विधायक फकीर राम टम्टा के आवास पर दीपक नेवलिया का जोरदार स्वागत

Blog
 Image

गंगोलीहाट। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा के आवास पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान धामी सरकार में अनुश्रण समिति के सदस्य बनाए गए दीपक नेवलिया का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की गौरवशाली यात्रा और विचारधारा को याद करते हुए की गई। वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्र सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना को दोहराया और कहा कि यही मूल्य पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक शक्ति बनाते हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर.घर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को जमीन पर उतारने के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में इस अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा, नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, नगर मंडल अध्यक्ष गंगोलीहाट संजेश मेहता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष माधवी कार्की, मंडल महामंत्री किरन मियान, गंगोलीहाट ब्लाक प्रमुख विनोद प्रसाद, पूर्व जिला महामंत्री सुरेश जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य किशन राम आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगोलीहाट भगवती महरा, दयाल कुमार, ग्रामीण मंडल महामंत्री पुष्कर बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत द्वारा किया गया।