गंगोलीहाट। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ डॉ. रघुनन्दन सिंह तोलिया प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा आयोजित दो दिवसीय आउट रीच प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला में जनपद पिथौरागढ़, विकास खण्ड गंगोलीहाट में आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। महानिदेशक भगवती प्रसाद पाण्डे के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम निदेशक डॉ. मंजू पांडे द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारम के अवसार पर ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, सहायक खण्ड विकास अधिकारी जगदीश पाठक, तहसीलदार गंगोलीहाट देवांश प्रताप सिंह द्वारा कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। कुल प्रतिभागियों की संख्या 85 रही, जिनमे राजस्व उप निरीक्षक, पुलिस, फॉरेस्ट, होमगार्ड्स, ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल सदस्य मौजूद रहे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत राज, फायर सर्विस प्रभारी महराजी के सहयोग अग्नि शमन एवं पिथौरागढ़ ICE Search and Rescue team शुभम एवं पवन द्वारा खोज बचाव निकासी प्राथमिक सहायता विषय पर प्रस्तुतीकरण एवं प्रैक्टिकल अभ्यास कर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम निदेशक डॉ. मंजू पांडे द्वारा कार्यक्रम की महत्ता एवं आपदा प्रबंधन संस्थागत व्यवस्था एवं विभिन्न आपदाओं में बचाव के जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजक उपजिलाधिकारी अंकित राज एवं तहसीलदार दिवान सिंह द्वारा कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया।

