Wednesday, February 1, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home अन्य

3 जनवरी से विधानसभावार आयोजित होंगे कार्यक्रम! लोगों को दी जायेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक

News Desk by News Desk
December 29, 2021
in अन्य, उत्तराखण्ड, बागेश्वर, राजनीति
3 जनवरी से विधानसभावार आयोजित होंगे कार्यक्रम! लोगों को दी जायेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

बागेश्वर। आगामी 3 जनवरी को विधानसभावार आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक बागेश्वर के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया। बैठक में तय किया गया कि विधानसभावार आयोजित होने वाले कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर एवं कपकोट के दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये जाय, जिससे की क्षेत्रीय जनता को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सकें। तय किया गया कि विधानसभा बागेश्वर का कार्यक्रम के.डी. पांडे रामलीला मैदान गरूड में तथा विधानसभा कपकोट का कार्यक्रम जनरल बीसी जोशी स्टेडियम किडई पचार सनेती में आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विधायक को अवगत कराया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी एवं समितियों का गठन किया गया है, जिसमें विधानसभा बागेश्वर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी बागेश्वर, सहायक नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी बागेश्वर तथा विधानसभा कपकोट के लिए नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी कपकोट तथा सहायक नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी कपकोट को बनाया गया है। इसके साथ ही विधानसभावार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया, जिसमें टेंट एवं बैठक व्यवस्था समिति में विधानसभा बागेश्वर के लिए अधिशाासी अभियंता लोनिवि तथा विधानसभा कपकोट के लिए अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट, कार्यक्रम के सजीव प्रसारण तथा एलईडी से प्रसारण व्यवस्था समिति में विधानसभा बागेश्वर के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बागेश्वर तथा विधानसभा कपकोट के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बागेश्वर, खान-पान एवं पेयजल समिति में विधानभा बागेश्वर के लिए उपजिलाधिकारी बागेश्वर, जिला पूर्ति अधिकारी बागेश्वर तथा कपकोट के लिए उपजिलाधिकारी कपकोट,खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागेश्वर, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था समिति में विधानसभा बागेश्वर में उपजिलाधिकार बागेश्वर, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बागेश्वर तथा कपकोट में उपजिलाधिकारी कपकोट, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर तथा कर निरीक्षण संभागीय परिवहन कार्यालय बागेश्वर, स्वच्छता समिति में विधानसभा बागेश्वर के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागेश्वर तथा कपकोट के लिए अधि0अधि0 नगर पंचायत कपकोट, जिला स्तरीय मीडिया प्रचार-प्रसार समिति में जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, विभागीय जानकारी प्रचार-प्रसार समिति जिला विकास अधिकारी बागेश्वर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, विद्युत व्यवस्था समिति में अधि0अभि0 विद्युत बागेश्वर व परियोजना अधिकारी उरेडा, आमंत्रण एवं स्वागत समिति में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बागेश्वर, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, सहायक अभियंता लघु सिर्चाइ तथा सांस्कृतिक आयोजन समिति में मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर, जिला सूचना अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर को दायित्व सौपे गये हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें 👉

बागेश्वर-दफौट मार्ग की बदहाली से नाराज लोगों प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सड़क किनारे पैरापिटों का निर्माण कराने की मांग

बनभूलपुरा में नगर आयुक्त की तहरीर पर 200 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज, अवैध निर्माण के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर और आईजी ने किया था निरीक्षण

अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश

ShareSendTweet
Previous Post

हड़ताल अवधि का वेतन कटने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, नारेबाजी के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन

Next Post

बागेश्वरः नवोदय विद्यालय बहुली पहुंचे जिलाधिकारी विनीत कुमार! व्यवस्थाओं का लिया जायजा, खामियों को दूर करने के दिए निर्देश

Recent Posts

  • बागेश्वर-दफौट मार्ग की बदहाली से नाराज लोगों प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सड़क किनारे पैरापिटों का निर्माण कराने की मांग
  • बनभूलपुरा में नगर आयुक्त की तहरीर पर 200 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज, अवैध निर्माण के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर और आईजी ने किया था निरीक्षण
  • अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश
  • महिलाओं के बाद अब खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण: रेखा आर्य
  • संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In