बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 22वां प्रांतीय अधिवेशन मनाया गया। इस दौरान बागेश्वर के कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में कई दायित्व सौंपे गए। इस मौके पर भूपेंद्र दानू को कुमाऊं और सौरभ जोशी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। सम्मेलन श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित हुआ था, जिसमें जिले से संगठन के 17 कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की थी। बृहस्पतिवार को जिला संयोजक जोशी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के शिवम पांडेय को संगठन मंत्री, राजेंद्र दानू को विभाग संयोजक, पूजा फर्स्वाण को प्रांत सह छात्रा प्रमुख, हिमांशु जोशी और आशीष कुमार को जिला सह संयोजक का दायित्व दिया गया। कृष्णा फर्स्वाण, कृष्णा शाही, राजन गोस्वामी, मनीषा शाही और गोविंद कपकोटी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है। जिले के कई युवाओं को जिम्मेदारी मिलने पर हरेंद्र दानू, रविंद्र मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
Tushar Kandpal
संपादक