बागेश्वर। आज यहां गैराड़ पिपलखेत में पूर्वजों की याद में लोगों ने पौध रोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इससे पहले गांउली देवी पत्नी बचे सिंह नगरकोटी की याद में पारिजात व चंदन का पौध रोपा गया। यह पौधा उनके पुत्र मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, भीम सिंह, पुत्री रेवती देवी, देवकी देवी ने अपने आंगन में रोपा। पौधों की सुरक्षा के लिए तारा देवी, गंगा देवी, बलवंत सिंह, हिम्मत सिंह, जीवन सिंह, राम सिंह, भजन सिंह, टीना, किरन, पुरुष किशन मलड़ा ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों को जागरूक किया।
Tushar Kandpal
संपादक