Wednesday, February 1, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home अन्य

कोरोना के चलते बागेश्वर में इस साल तीन दिन ही लगेगा उत्तरायणी मेला! डीएम ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग की बैठक, बाहरी व्यापारी और कलाकार भी नहीं होंगे शामिल

News Desk by News Desk
January 1, 2022
in अन्य, उत्तराखण्ड, पर्यटन, बागेश्वर, राजनीति, संस्कृति
कोरोना के चलते बागेश्वर में इस साल तीन दिन ही लगेगा उत्तरायणी मेला! डीएम ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग की बैठक, बाहरी व्यापारी और कलाकार भी नहीं होंगे शामिल
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

बागेश्वर। बागेश्वर में आयोजित होने वाले धार्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक, एवं व्यापारिक उत्तरायणी मेले के आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आवश्यक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अध्यक्ष नगर पालिका बागेश्वर सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, सभासद, सीनियर सीटिजन एवं व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सीनियर सीटिजनों सहित उपस्थित लोगो से सुझाव लियें गयें। सभी लोगो के सुझावों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार उपस्थित लोगो को अवगत कराया कि वर्तमान में ओमीक्रोन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसको फैलने से रोकने के लिए हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, इसके लिए यह जरूरी है कि मेले का आयोजन एक सप्ताह का न होकर केवल तीन दिन ही आयोजित करने को निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक भीड न हो, लिहाजा मेले में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों के आने पर प्रतिबंध होगा, तथा बाहरी प्रदेश के कलाकारों को भी इस मेले में आमंत्रित नहीं किया जायेगा, जनपद के स्थानीय कलाकारों द्वारा ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उन्होंने कहा कि मेले में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लोकल व्यापारियों एवं उत्पादों को ही इस मेले में शामिल किया जायेगा, जिसके लिए उन्होंने व्यापार मंडल से अपेक्षा की है कि स्थानीय लोगो की भावनाओं के अनुसार उन्हें मेले में उपलब्ध होने वाले सामान को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ओमीक्रोन संक्रमण के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिह इमलाल, उपजिलाधिकारी/मेलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, पुलिस उपाधीक्षक विपिन पंत, कोतवाल जगदीश ढकरियाल, चेयरमैन रेडक्रास सोसाइटी संजय शाह जगाती, रणजीत सिंह बोरा, किशन सिंह मलडा, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी, महामंत्री अनिल कार्की, भुबन काण्डपाल, दिलीप खेतवाल, दीपक खेतवाल, इन्द्र सिंह परिहार, धीरेन्द्र परिहार, नीमा दफौटी सहित मेला समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहें। 

यह भी पढ़ें 👉

बागेश्वर-दफौट मार्ग की बदहाली से नाराज लोगों प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सड़क किनारे पैरापिटों का निर्माण कराने की मांग

बनभूलपुरा में नगर आयुक्त की तहरीर पर 200 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज, अवैध निर्माण के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर और आईजी ने किया था निरीक्षण

अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश

ShareSendTweet
Previous Post

विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम विनीत कुमार! स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Next Post

बागेश्वर डायट सभागार में हुआ पं दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह

Recent Posts

  • बागेश्वर-दफौट मार्ग की बदहाली से नाराज लोगों प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सड़क किनारे पैरापिटों का निर्माण कराने की मांग
  • बनभूलपुरा में नगर आयुक्त की तहरीर पर 200 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज, अवैध निर्माण के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर और आईजी ने किया था निरीक्षण
  • अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश
  • महिलाओं के बाद अब खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण: रेखा आर्य
  • संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In