25/10/2022, धरमघर। रामलीला कमेटी स्यांकोट के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने लोगों से श्रीराम के आदर्श पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद नारद मोह, राम जन्म समेत विभिन्न दृश्यों का मंचन किया गया। इस मौके पर कुंदन रैखोला, धन सिंह भौर्याल, संयोजक अर्जुन भट्ट, सुंदर मेहरा, भुवन पाठक, प्रकाश पपोला, विजय लोवियाल, कैलाश पाठक आदि मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र भौर्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। लोगों से शांतिपर्वूक रामलीला मंचन का आनंद लेने की अपील की।
Tushar Kandpal
संपादक