बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां टिकट और जीत-हार के गुणाभाग में लगी हुई हैं वहीं प्रशासनिक अमला तैयारियों और मतदाताओं को जागरूक करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में स्वीप की टीम ने कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र से जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान टीम चीराबगड़, रीठाबगड़, दुलम, बांसे, सलिंग, सौंग, मुनार और सूपी गांव तक गई। इस दौरान कई स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। कम मत प्रतिशत वाले बूथों में लोगों को बिना किसी प्रलोभन या भय के वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप के टीम के सदस्य प्रधानाचार्य दयाल चंद्र जोशी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वहां पर राम चंद्र जोशी, दीवान सिंह ऐठानी आदि थे।
Tushar Kandpal
संपादक