Monday, January 30, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home अन्य

उत्तराखण्ड में बाघ का आतंकः अब मासूम बच्चे को बनाया शिकार! दादी के साथ जा रहा था शादी में, रास्ते में काल बनकर आ धमका गुलदार

News Desk by News Desk
April 17, 2022
in अन्य, उत्तराखण्ड, प्रशासन, स्वास्थ्य
उत्तराखण्ड में बाघ का आतंकः अब मासूम बच्चे को बनाया शिकार! दादी के साथ जा रहा था शादी में, रास्ते में काल बनकर आ धमका गुलदार
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों का आतंक बदस्तूर जारी है। लगातार जंगली जानवर इंसानों को अपना शिकार बना रहे हैं। अभी हाल ही में हल्द्वानी से थोड़ा दूर जंगल इलाके में बाघ ने महिलाओं को शिकार बनाते हुए मौत के घाट उतारा था, इस मामले की दहशत अभी लोगों के मन से गयी भी नहीं थी कि देर शाम घनसाली के भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में गुलदार ने आठ साल के मासूम बच्चे को निशाना बनाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और हर कोई घटना से स्तब्ध है। उधर घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार अखोड़ी गांव निवासी आठ वर्षीय नवीन पुत्र सोहन सिंह रावत अपनी दादी के साथ गांव के पास में ही शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था कि तभी पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि नवीन अपनी दादी से आगे चल रहा था और इसी के चलते दादी को कुछ पता नहीं चला। जब नवीन शादी समारोह में नहीं मिला तो घर में उसकी तलाश की गयी, लेकिन वह वहां भी नहीं था। काफी देर तक भी जब नवीन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। देर रात नवीन का आधा खाया हुआ शव रास्ते के पास ही झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को मार गिराने की मांग की है। घटना से नवीन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉

अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश

महिलाओं के बाद अब खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण: रेखा आर्य

संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र

ShareSendTweet
Previous Post

वनों को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी: गढ़िया

Next Post

बागेश्वरः फिर उठने लगी कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाने की मांग! जन संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी, प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा

Recent Posts

  • अवैध भवनों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आयुक्त दीपक रावत ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश
  • महिलाओं के बाद अब खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण: रेखा आर्य
  • संक्रमण की चपेट में आये अल्मोड़ा के 22 छात्र, हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया एक छात्र
  • शनि, राहु, केतु जैसे आडम्‍बर और पाखंड से रहते है दूर: बाबा रामदेव
  • बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकाली गई विशाल ध्वज यात्रा, राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के लोगों ने लिया भाग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In