बागेश्वर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्वक, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में तैनात सामान्य प्रेक्षक कृष्णकान्त पाठक ने देर सायं निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, सी-विजिल, 1950 टाल-फ्री नम्बर व एमसीएमसी का औचक निरीक्षण किया।
प्रेक्षक ने कन्ट्रोल रूम पहुॅचकर टॉल फ्री नम्बर 1950 में आयी अब तक निर्वाचन से संबंधित जानकारी व समस्याओं को लेकर आयी कॉलों की पूर्व जानकारी ली व दो आये कॉलों के नम्बर पर स्वयं वार्ता कर समस्या समाधान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयावधि 100 मिनट के भीतर समाधान कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने एन-कोर व सुविधा ऐप की भी जानकारियॉ प्राप्त की तथा एन-कोर व सुविधा ऐप से अब तक ऑनलाईन दी गई स्वीकृतियों की सूची भी देखी।
प्रेक्षक ने इसके उपरान्त एम.सी.एम.सी. का निरीक्षण किया तथा बिना प्रमाणन के सोशल मीडिया प्रचारित होने पर जारी नोटिस व प्रचार सामग्री हेतु प्री-सार्टिफिकेशन सामग्री की जानकारियॉ ली। नोडल एम.सी.एम.सी. ने बताया कि अब तक सोशल मीडिया में 06 व प्रिंट मीडिया में 01 प्रत्याशियों द्वारा प्रचार सामग्री प्री-सार्टिफिकेशन हेतु प्रस्तुत की गयी, जिन्हें स्वीकृति जारी की गई है। वहॉ एम.सी.एम.सी. के बिना प्री-सार्टिफिकेशन के सोशल मीडिया पर प्रचार पर विभिन्न प्रत्याशियों को 14 नोटिस आर.ओ. के माध्यम से भेजे गये है। निरीक्षण के दौरान नोडल कन्ट्रोल रूम आर.के. सिंह, नोडल एम.सी.एम.सी. गोविन्द बिष्ट, महाप्रबन्धक उद्योग जी.पी. दुर्गापाल आदि मौजूद थे।
Tushar Kandpal
संपादक