बागेश्वर। कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आज यहां जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान स्थानीय कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में नगर में यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह यात्रा देश की अखंडता और लोकत्रंत की मजबूती के लिए निकाली जा रही है। आज हमारा देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा है, जहां महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी का नजीता है कि आज युवाओं को सरकारी नौकरी के लाले पड़ गए हैं। भाजपा के नेता नौकरी बेच रहे हैं इसका असर आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा। देश को बांटने का काम करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में हर तरफ नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, युवा बेरोजगार होकर भटक रहे हैं, महंगाई चरम पर है और भाजपाईयों को भाषणबाजी से फुर्सत नहीं मिल रही है। कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार लोगों के बुरे दिन लाने पर तुली है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, कवि जोशी, रंजीत दास, राजेंद्र टंगड़िया, अर्जुन भट्ट, राजेंद्र परिहार, सुनील भंडारी, भगवत डसीला, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।
Tushar Kandpal
संपादक