देहरादून। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि खटीमा की पुण्य भूमि और यहां की जनता से चाहे वह चुनाव में जीते या हारे लेकिन रिश्ता हमेशा अटूट रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ ही प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। बता दें कि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और इसका बेहतर परिणाम भी भाजपा को मिला, लेकिन सीएम धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए। भाजपा को एक बार बार फिर सत्ता की चाबी सौंपी है। वहीं मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भाजपा में अब भी संशय बना हुआ है। हांलाकि भाजपा हाईकमान द्वारा लगातार प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब बंशीधर भगत के दिल्ली जाने की चर्चाएं भी जोर पकड़ी हुई हैं। हांलाकि मुख्यमंत्री धामी भी दिल्ली में ही थे और आलाकमान से मुलाकात करने के बाद देर शाम वह खटीमा पहुंचे।
Tushar Kandpal
संपादक