Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

News Desk by News Desk
March 13, 2023
in उत्तराखण्ड, देश, बागेश्वर, वायरल, शिक्षा, संस्कृति
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने लेखिका श्रीमती प्रभा ललित सिंह को 2021-22 के लिए सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से अलंकृत करने की घोषणा की है। पुरस्कार के रूप में उन्हें सम्मान प्रतीकों के साथ-साथ 51 हज़ार की धनराशि प्रदान की जाएगी।

उत्तराखण्ड की मूल निवासिनी और नागपुर (महाराष्ट्र) में रह रहीं प्रभा ललित सिंह अपने रचनाधर्म और डिजिटल क्रिएशन से अपनी प्रतिभा को नए आयाम दे रहीं हैं। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह देहरादून के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आई.एम.एस.) से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की उपाधि लेने के बाद निरंतर मीडिया से जुड़ी हुई हैं। वह पहले कई पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, फिर टोटल टीवी दिल्ली में क्राइम रिपोर्टर और उसके बाद UCN न्यूज़, नागपुर (महाराष्ट्र) में प्रोग्राम प्रोड्यूसर के पद पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, आपराधिक व अन्य विषयों में डेढ़ सौ से अधिक रिपोर्ताज और वृत्तचित्रों का निर्माण किया है।

प्रभा को वर्ष 2011 में नागपुर के पत्रकार संघ द्वारा ‘बेस्ट वूमेन जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया है। दैनिक भास्कर समूह द्वारा साहित्य के क्षेत्र में काम करने के लिए 2019 में सम्मानित 5 सर्वश्रेष्ठ महिला साहित्यकारों में से ये भी एक है। जीरो माइल्स फॉउंडेशन ने इन्हें ‘कला रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया है। वर्ष 2021 में गीता मंदिर ट्रस्ट ने “महिला गौरव सम्मान “से नवाजा है। विश्व हिंदी परिषद द्वारा “प्रज्ञा सम्मान “,अभ्युदय संस्था और मानव संस्थान विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा” हिंदी सेवी सम्मान” के साथ-साथ कई अन्य पुरस्कारों से अलंकृत हैं।

‘दूसरा मृत्युंजय’ और ‘सेक्टर-16 वन वे स्ट्रीट’ उपन्यासों के बाद ‘हिमालय- the unspoken truth’ इनका पहला कहानी संकलन है। हाल में नई दिल्ली में सम्पन्न हुए विश्व पुस्तक मेले में प्रभा की दो नई पुस्तकों ‘आद्रिका’ और ‘पीड़’ का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया। ‘युगयोद्धा योगी’ ‘अघोर’ इनकी अन्य चर्चित पुस्तकें हैं। वर्तमान में प्रभा कीवी किंग फिल्मस की प्रबंधक है जो फीचर फिल्म, कॉर्टून फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन फिल्म, कॉरपोरेट फिल्म आदि के निर्माण क्षेत्र में सक्रिय है।

प्रभा ललित सिंह को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार हेतु चयनित किए जाने पर जाने-माने लेखकों, मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली

ShareSendTweet
Previous Post

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

Next Post

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In