Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

प्रदेश में पुनः प्रारंभ होगा खेल कोटा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

News Desk by News Desk
December 14, 2022
in उत्तराखण्ड, खेल, राजनीति
चुनाव खत्म होते ही एक्शन के मूड में मुख्यमंत्री धामी, आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के किये तबादले
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter
देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पुलिस लाइन में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल कोटा पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न राज्यों एवं सशस्त्र बलों से पहुंचे तीरंदाज खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की धरती तीरंदाजी की जननी रही है। तीरंदाजी जिसे भारतीय संस्कृति में धनुर्विद्या के नाम से जाना जाता रहा है, प्रमुख खेल होने के साथ ही युद्ध कला की एक प्राचीन विद्या भी रही है।
11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, CM धामी ने की घोषणा-  दोबारा शुरू होगी खेल कोटा भर्ती - 11th All India Police Archery Competition  :
 
वीर धनुर्धरों की वीरता और धनुर्विद्या का साक्षी रहा हमारा इतिहास
कहा है कि त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और भगवान परशुराम की धनुर्विद्या की बात करें या द्वापर युग में भीष्म, अर्जुन, कर्ण और वीर अभिमन्यु की धनुर्विद्या की बात करें, हमारा इतिहास महान योद्धाओं और वीर धनुर्धरों की वीरता और धनुर्विद्या का साक्षी रहा है। देहरादून की महान धरती तो स्वयं में महान धनुर्धर गुरु द्रोण की तपस्थली रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में होना अपने आप में गर्व का विषय है।
 
खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति को लागू
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समृद्ध खेल संस्कृति का विकास हो रहा है। जिसके परिणामस्वरूप हमारे खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति को लागू की गई है।
 
खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन और उनके बुनियादी सुविधाओं के लिए व्यवस्था की गई है। खेल व्यक्ति के चहुंमुखी विकास के लिए लाभदायक हैं। खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और समूह में कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में हमारे युवाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया जा रहा है।
 
इस दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस आयोजन में 19 राज्यों की पुलिस टीम समेत सशस्त्र बलों को मिलाकर कुल 26 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

ShareSendTweet
Previous Post

ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Next Post

बदहाल मार्ग से चिंतित स्थानियों ने की मरम्मत की मांग

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In