Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

कार के आगे आया सांप, उसके बाद कुछ ही सेकंड में सब कुछ हो गया खत्म, जाने क्या हुआ दुर्घटना से पहले

News Desk by News Desk
October 5, 2022
in उत्तराखण्ड
कार के आगे आया सांप, उसके बाद कुछ ही सेकंड में सब कुछ हो गया खत्म, जाने क्या हुआ दुर्घटना से पहले
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में मंगलवार को बरातियों से भरी बस खाई में गिरने से हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। अंधेरे में जब बस खाई में गिरी तो पूरी पहाड़ी पर बराती छिटककर गिर गए। रेस्क्यू अभियान चला तो करीब 25 लोगों के शव अभी तक इधर-उधर से बुरे हाल में मिले।

कार ड्राइवर ने ये बताया
कार मैं चला रहा था। कार में दूल्हा, उसकी बहन, भाभी और पंडित थे। हम आगे-आगे चल रहे थे, पीछे बस थी, लेकिन तभी कार के आगे सांप आ गया, जिसे देखकर मैं चौंक गया और ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रही बस कार को ओवरटेक कर आगे निकली, लेकिन बस चंद कदम आगे जाकर गहरी खाई में जा गिरी। कुछ सेकेंड में सबकुछ खत्म हो गया।

दुर्घटना पर ये है अपडेट

बरातियों से भरी बस जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुई वह दुल्हन के घर से सिर्फ 600 मीटर दूर है। ग्राम प्रधान दिनेश कर्णवाल ने बताया कि लालढांग स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले संदीप पुत्र स्व नंद राम की बरात मंगलवार दोपहर एक बजे पौड़ी के कांडा गांव के लिए निकली थी। बस में 45 से अधिक लोग सवार थे।

दूल्हा संदीप कार से गया था। देर शाम बरात के दुल्हन के घर पहुंचने से 600 मीटर पहले ही बस खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी नीचे गिरी थी। जहां बस गिरी वहां नीचे नदी है। हो सकता है कुछ लोग नदी में भी बहे हों। शव जहां-तहां बिखरे पड़े हैं।

धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि कांडा मल्ला निवासी एक युवती का विवाह लालढांग निवासी संदीप के साथ तय हुआ था। मंगलवार को लालढांग से बरात दुल्हन लेने कांडा मल्ला गांव जा रही थी। शाम सात बजे करीब बस सिमड़ी स्कूल और घिरौली गांव के बीच अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी घाटी में जा गिरी।

इस दौरान बस की लाइट भी अचानक बंद हो गई। घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण वहां मौजूद लोगों को भी कुछ नहीं दिख रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को फोन पर दी तो तब रेस्क्यू शुरू हुआ।

उधर, सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। एसडीआरएफ की टीम घायलों व मृतकों को खाई से निकालने में जुटी है। उधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोर्चा संभाल लिया थ। वे रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे।

उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, आज सुबह वे घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने वहां लोगों से मुलाकात की और जिला प्रशासन के अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। लोगों ने क्षेत्र में बदहाल सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं पर नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें 👉

चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड के इस जिले सीएम के आदेश की हो रही अनदेखी, महकमों को दिया था 15 अक्तूबर तक का समय 

Next Post

उत्तरकाशी में हिमस्खलन के बाद अभी भी जारी है बचाव कार्य, 61 में से अब तक 14 पर्वतारोहियों को बचाया

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In