उत्तराखंड सर्कार में प्रदेश के परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे परिवहन मंत्री चंदन राम दास का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में बाइक रैली भी निकाली। वक्ताओं ने कहा कि लोकप्रिय नेता दास ने विधानसभा में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। तीन वार विधायक रहते उन्होंने जो कार्य किए उसे देखते हुए इस बार उन्हें कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। उसे भी वह बखूबी निभाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक कपकोट बलवंत भौर्याल समेत सभी मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजदू रहे।
Tushar Kandpal
संपादक